रक्षा क्षेत्र में भारत के आत्मनिर्भर होने की राह कितनी आसान, कितनी मुश्किल?
- अंजली मोहन
देश में आत्मनिर्भर अभियान को देखते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा एलान किया।रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए 101 वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। इस श्रेणी में आर्टिकली गन, असॉल्ट राइफल्स, ट्रांसपोर्ट एयर क्राफ्ट, राडार और अन्य दूसरी वस्तुएँ आती हैं. राजनाथ सिंह के मुताबिक इसका उद्देश्य भविष्य में युद्ध उपकरणों को तैयार करने की क्षमता का आकलन करना है. और इसी के साथ स्वदेशीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने ये फैसला रक्षा मंत्रालय के सभी पक्षों से परामर्श के बाद लिया है. अब सवाल यह उठता है कि क्या रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना इतना आसान है?? स्टॉक होम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार भारत की रक्षा क्षेत्र में सबसे ज्यादा खर्च करने वाला तीसरा देश है. इससे पहले नंबर 1 पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर चीन है.
भारत में बनने वाले उपकरणों के अधिकतर पुर्जे विदेशों से आयात किए जाते हैं.
लाइट कॉमबैट एयर क्राफ्ट का इंजन, बुलेट प्रूफ जैकेट में इस्तेमाल होने वाला कॉबलर और राइफल शामिल हैं. भारत के रक्षाक्षेत्र के आत्मनिर्भर होने में कई बाधाएँ हैं क्योंकि उपकरणों के पुर्जों का आयात विदेशों से होता है. अब दूसरा सवाल यह उठता है कि भारत में बनाये गये उपकरण वैश्विक स्तर पर कितने कामगर हैं? बीबीसी से बातचीत में gajala वहाब, फोर्स मैग्जीन की इग्जेक्युटिव एडिटर, बताती हैं कि भारत में बना अर्जुन tank इतना वजनी है था कि भारतीय सेना ने उसे खरीदने से मना कर दिया. हालांकि बाद में उसे खरीद लिया गया. पर अगर हमारी बनाई चीज किसी दूसरे को पसंद आए तभी वह वास्तविक रूप से अच्छी होती है. परंतु भारत इसके मामले में अभी पीछे है.
वहीं बीबीसी से बातचीत में राहुल बेदी उदाहरण देकर बताती हैं कि 2009-12 में भारत ने 8 dhrat हेलिकाप्टर equador को बेचा था. जिसमें 4 क्रैश हो गए और चार वापसी के साथ contract cancel कर दिए. रक्षा क्षेत्र में अभी तक डीआरडीओ और ordinance ही अग्रणी हैं. प्राइवेट कंपनियां इस मामले में अभी तक पीछे हैं. कंपनियों को रक्षा क्षेत्र में अभी और काम की जरूरत है. आत्मनिर्भर बनना आसान तो नहीं है पर असंभव भी नहीं.
Comments
Post a Comment