Posts

Showing posts from August, 2020

रक्षा क्षेत्र में भारत के आत्मनिर्भर होने की राह कितनी आसान, कितनी मुश्किल?

- अंजली मोहन देश में आत्मनिर्भर अभियान को देखते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा एलान किया।रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए 101 वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। इस श्रेणी में आर्टिकली गन, असॉल्ट राइफल्स, ट्रांसपोर्ट एयर क्राफ्ट, राडार और अन्य दूसरी वस्तुएँ आती हैं. राजनाथ सिंह के मुताबिक इसका उद्देश्य भविष्य में युद्ध उपकरणों को तैयार करने की क्षमता का आकलन करना है. और इसी के साथ स्वदेशीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने ये फैसला रक्षा मंत्रालय के सभी पक्षों से परामर्श के बाद लिया है. अब सवाल यह उठता है कि क्या रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना इतना आसान है?? स्टॉक होम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार भारत की रक्षा क्षेत्र में सबसे ज्यादा खर्च करने वाला तीसरा देश है. इससे पहले नंबर 1 पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर चीन है. भारत में बनने वाले उपकरणों के अधिकतर पुर्जे विदेशों से आयात किए जाते हैं.  लाइट कॉमबैट एयर क्राफ्ट का इंजन, बुलेट प्रूफ जैकेट में इस्तेमाल होने वाला कॉबलर और राइफल शामिल हैं. भारत के रक्षाक्षेत्र के आत्मनिर्भर होने में कई...